{"_id":"628cde905e600d0d1648293f","slug":"woman-plucking-tendu-leaves-attacked-with-sharp-weapon-death-sonbhadra-news-vns655195499","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदू पत्ता तोड़ रही महिला पर धारदार हथियार से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदू पत्ता तोड़ रही महिला पर धारदार हथियार से हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामपानी गांव में तेंदू पत्ता तोड़ रही महिला की मंगलवार को धारदार हथियार से हुए हमले में मौत हो गई। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जामपानी गांव निवासी लखपतिया देवी (55) अपने पति रामभरोस के साथ मंगलवार की सुबह तेंदू पत्ता तोड़ने सीधाडांड़ जंगल में गई थे। दोनों थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे। उसी वक्त एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा तो उसने गांव के ही एक व्यक्ति को वहां से भागते देखा। उसने शोरगुल मचाया लेकिन अन्य मजदूरों के जुटने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। आनन फानन महिला को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दुद्धी सीओ आशीष मिश्रा म्योरपुर सीएचसी पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ की। कुछ ही देर में एएसपी विजय शंकर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई सुनील की तीन मई को शादी थी। इसके पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। सीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।