{"_id":"62bb3b511abb416466512d37","slug":"woman-murdered-on-suspicion-of-witchcraft-sonbhadra-news-vns6612467127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोने के शक में महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोने के शक में महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। बसुधा गांव के जुड़ीदह टोला में मंगलवार को संतान पर जादू-टोना करने के शक में पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी की बेंत से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एएसपी, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
जुड़ीदह टोला निवासी चमेलिया देवी (48) अपनी बहन रमबसिया के साथ रहती थी। तीन दिन पूर्व पड़ोसी के एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। उसे शक था कि चमेलिया ने ही बेटे पर कोई जादू-टोना कर दिया था। इसी शक में जब चमेलिया मंगलवार को जंगल में बकारी चराने गई तो वह उसके पास पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ ही देर बाद उसने कुल्हाड़ी की बेंत से महिला पर हमला कर दिया। सिर और पीठ पर गंभीर चोट आने से महिला वहीं गिर पड़ी। लहूलुहान हाल में महिला को परिजन आनन-फानन अस्पताल ले जाने लगे लेकिन कुछ देर में ही चमेलिया देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष केके सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की बहन के पुत्र मुन्ना की तहरीर के आधार पर आरोपी हीरालाल अगरिया के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।