{"_id":"5f7f4bf98ebc3e679f0b924f","slug":"woman-murder-in-sonbhadra-attacked-with-ax-sonbhadra-news-vns551734767","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास बैठी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास बैठी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
अनपरा थाने पर घटना के बाद खड़े परिजन
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। औड़ी ग्राम सभा के बिछड़ी टोले में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर एक विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है।
बिछड़ी टोला निवासी शिवानी खरवार (27) पत्नी श्याम नारायण खरवार बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे आवास के पास अकेले बैठी थी। इसी बीच एक युवक घर में आया तथा उस पर कुल्हाड़ी से वार कर फरार हो गया। शिवानी की चीख सुनकर जब लोग पहुंचे तो युवक को आवास से बाहर भागते देखा। अंदर शिवानी लहूलुहान पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह शिवानी को स्थानीय चिकित्सालय डिबुलगंज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति श्याम नारायण खरवार एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शिवानी एक साल से मायके मेढौली में रह रही थी। एक पखवाड़े पूर्व ही वह ससुराल आयी थी। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सीओ ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।