{"_id":"2119945dc031f24e965fbd0e708e064b","slug":"woman-killed-with-sharp-weapons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास के समीप शनिवार की सुबह एक विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतका उमा शर्मा (32) पत्नी मिट्ठू शर्मा शनिवार की भोर में करीब पांच बजे शौच करने के लिए घर से निकली थी। घर से महज सौ मीटर दूर पहुंची थी कि किसी ने गला, चेहरे तथा सीने पर किसी धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से उसकी हत्या करके शव को बगल की नाली में डाल दिया।
मृतका की शादी गाजीपुर जनपद के ग्राम परसा में रहने वाले रामजी शर्मा के पुत्र से 17 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका भी गाजीपुर जनपद के कारो गांव की मूलत: रहने वाली थी तथा उसके तीन पुत्र हैं। मौके पर ओबरा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव जांच में जुटे रहे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शंभू शरण यादव ने भी जल्द ही हत्या का खुलासा किए जाने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।