फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman gang-raped in ambulance, two drivers arrested

Sonebhadra News: एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो चालक गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in ambulance, two drivers arrested
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले में एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फर्जी मांग पत्र पर महिला को घर छोड़ने निकले एंबुलेंस चालकों ने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दाेनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना 24 अगस्त की है। पीड़िता की तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बैढ़न महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सामुदायिक केंद्र बैढ़न में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिला हिस्सा लेने आई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे परिचित एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय मिला। महिला को बस से घर जाने से रोक दिया और खुद छोड़ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सतेंद्र ने अपने साथी दूसरे एंबुलेंस चालक राजेश तिवारी संग महिला को एंबुलेंस से घर छोड़ने निकला। आरोप है कि चालक ने महिला को प्रसूता दर्शाते हुए प्रसव के बाद उसे जिला अस्पताल से सरई घर पहुंचाने के लिए झूठा मांग पत्र (इंडेंट) बनवाया। रास्ते में दोनों चालकों ने महिला के साथ दुराचार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय (42) और राजेश तिवारी (38) निवासी पहाड़ीटोला बलियारी कोतवाली बैढ़न को खुटार से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक आदेश मुताबिक जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed