फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies of snakebite

Sonebhadra News: सर्प दंश से महिला की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार की रात घर में सो रही महिला को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिवार वाले महिला को सकलडीहा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये । जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बलुआ गांव के रहने वाले राजेश साहनी का परिवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। रात में लगभग एक बजे उनकी पत्नी 43 वर्षीया सुलेखा देवी को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसने अपने पति को जगाया और किसी जंतु के काटने का अंदेशा जताया। जंतु के काटे के निशान को देख राजेश अपनी पत्नी सुलेखा को सकलडीहा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टर बीएचयू ले जाने को कहा। इसके बाद परिवार वाले उन्हें बीएचयू ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप काटने की एंटीवेनम उपलब्ध है। लोगो को सर्प काटने पर पहले यहां आना चाहिए ताकि समय रहते मरीजों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed