फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies due to wall collapse in sonbhadra Angry people attacked petrol pump and vehicles

दीवार गिरने से महिला की मौत: गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, वाहनों पर पथराव और आगजनी

Fri, 29 Jul 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 05:02 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर के समीप एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन
Woman dies due to wall collapse in sonbhadra Angry people attacked petrol pump and vehicles
पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर के समीप एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति घायल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। पथराव कर पंप और वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगजनी भी की।

विज्ञापन


बवाल की सूचना पर मौके पर चोपन, ओबरा और हाथीनाला थाने की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति संभाली। तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव कब्जे लेने के प्रयास में जुटी रही। डाला बाजार में फ्लाईओवर के समीप स्थित पेट्रोल के बाहरी हिस्से की एक दीवार शुक्रवार की दोपहर बारिश के बाद अचानक ढह गई।
विज्ञापन


पंप पर खड़े कई वाहनों के शीशे टूटे
बगल में खड़े फूलमति (60) और पति छोटे मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दंपती को बाहर निकालकर चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीण पेट्रोल पंप पर धमक पड़े। ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। पथराव में पंप पर खड़े कई वाहनों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman dies due to wall collapse in sonbhadra Angry people attacked petrol pump and vehicles
इनोवा पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

पंप का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमलावरों ने पंप पर खड़े इनोवा में आग लगा दी। हालांकि कुछ लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर तत्काल काबू पा लिया।

सूचना पाकर डाला चौकी के अलावा चोपन, ओबरा और हाथीनाला थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए शव देने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed