फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies due to electrocution in stay wire

स्टे वायर में करंट उतरने से महिला की मौत

Fri, 27 May 2022 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution in stay wire
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौगाव खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को बिजली पोल के स्टे वायर में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे नौगांव खुर्द गांव निवासी सुनील पांडेय की पत्नी नित्या देवी (30) घर के समीप बिजली के लगे पोल के पास थी। उसी समय उनका हाथ बिजली पोल के स्टे वायर से स्पर्श कर गया। स्टे वायर में करंट होने की वजह से नित्या गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को दारोगा साजिद यादव और महिला पुलिस कर्मी के साथ शव का पंचनामा कर पीएम कराया। दारोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर मृतका के पति का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उसकी पत्नी की जान गई है। उन्होंने कहा कि बिजली के जर्जर तारों को ठीक किया गया होता तो स्टे वायर में करंट नहीं उतरता। कुछ माह पूर्व सर्पदंश से सुनील के बेटी की मौत हो गई थी। पहले बेटी और पत्नी के मौत होने से सुनील के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed