{"_id":"66a13f343cbd4bd55b0e826d","slug":"woman-dies-after-delivery-family-uproar-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-115897-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन दिन पहले भी बीजपुर क्षेत्र में एक प्रसूता की मौत हुई थी। उसके प्रसव में भी लापरवाही के आरोप लगे थे। जैत गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी ममता (28) गर्भवती थी।
प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 23 जुलाई को उसे धर्मशाला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान एक नस कट गई। इससे बहुत अधिक रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन
शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन इस पर गंभीर नहीं दिखा। बाद में तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मंगलवार की देर रात घर पहुंचे। बुधवार की सुबह परिजनों ने हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पति ने बताया कि उसे एक बेटा व एक बेटी है। यह तीसरी डिलीवरी थी। मंगलवार दोपहर बाद बेटी ने जन्म लिया। इसके कुछ देर बाद ही पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी।
इस दौरान शव के पोस्टमार्टम को लेकर मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में नोकझोंक भी हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।