फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after being hit by coal laden trailer

कोयला लदी ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 28 Oct 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by coal laden trailer
अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास बृहस्पतिवार को कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया। महिला साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीमावर्ती सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के खनहना बैरियर निवासी राकेश पटेल अपनी पत्नी पूनम देवी को लेकर खरीदारी के लिए औड़ी मोड़ के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आए थे। यहां से लौटते वक्त औड़ी मोड़ के पास भीड़ में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दंपती सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर ने महिला को चपेट में ले लिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। साप्ताहिक बाजार में हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए शव को कब्जे में लिया। हादसे के लिए पटरी पर किए गए अतिक्रमण को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed