फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman caught with heroin gets 10 years in prison

Sonebhadra News: हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला को दस वर्ष की कैद

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with heroin gets 10 years in prison
सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व 29 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 17 मई 2016 को राबर्ट्सगंज कोतवाली के एसआई अवधेश कुमार यादव ने गश्त के दौरान पूरब महाल निवासी लीलावती को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 29 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने लीलावती के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी लीलावती को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने 29 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed