फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   woman burned alive when fire from brazier during sleeping on cot in sonbhadra

जिंदा जली बुजुर्ग महिला: अंगीठी के पास चारपाई पर सो रही थी वृद्धा, अचानक रात में धू- धू कर जल गई

Thu, 18 Dec 2025 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में अंगीठी के पास सो रही महिला आग लगने से जिंदा जल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
woman burned alive when fire from brazier during sleeping on cot in sonbhadra
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला अंगीठी से लगी आग में जिंदा जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
परिजनों के मुताबिक राजकुंवर (70) पत्नी जद्दू गोंड निवासी चक चपकी कारीडांड को दो दिन पहले लकवा मार दिया था। बुधवार को वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके ऊपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी। रात में न जाने कब आग बिस्तर में पकड़ लिया और धू- धू कर जलने लगा। 
विज्ञापन


इस घटना में वृद्ध महिला चारपाई पर जिंदा जल गई। घर के अन्य सदस्य और पति जद्दू दूसरे कमरे में सो रहे थे। पति का कुछ दिन पहले गिर जाने से कुल्हा टूट गया है, वह उठ नहीं पा रहे थे। आग का धुंआ देखकर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे तो जलती आग देखकर सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग आग बुझाने लगे। जबतक आग पर काबू पाया गया, तब तक महिला जल चुकी थी। परिजनों की चीख-पुकार से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के तीन लड़के हैं। दो लघर पर ही रहते हैं, जबकि एक लड़का चेन्नई में काम करता है। लोगों ने घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान को दिया।


बृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतका के पुत्र रामजीत की तहरीर पर घटना पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed