{"_id":"621a2fc23b8dc251f05797e9","slug":"woman-absconding-with-lover-with-one-lakh-rupees-and-jewelry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां एक लाख रुपये और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार, ढूंढकर थका पति तो पुलिस से लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों की मां एक लाख रुपये और गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार, ढूंढकर थका पति तो पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 26 Feb 2022 07:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:18 PM IST
सार
सोनभद्र में एक महिला रुपये और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला एक लाख रुपये और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। थक हारकर उसने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी पत्नी तीन बच्चों की मां है। वह गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम करती है। 17 फरवरी को वह घर से एक लाख रुपये और पांच थान गहना लेकर लापता हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक का कहना है कि वह किसी काम के लिए बैंक से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। कई दिनों तक रिश्तेदारी, परिचितों के यहां पत्नी के बारे में पता किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुकृत चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं।