{"_id":"5852dc394f1c1b0c7164995d","slug":"without-the-engine-compartment-at-the-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर इंजन के मालगाड़ी के डिब्बे पीछे की तरफ दौडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर इंजन के मालगाड़ी के डिब्बे पीछे की तरफ दौडे़
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन।
- फोटो : Amar ujala
बुधवार को देर शाम दुद्धी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी की वैगन अपने आप पीछे की तरफ करीब 400 मीटर तक दौड़ गए। गढ़वा-झारखंड रेलवे पटरी पर महुआरिया स्टेशन की तरफ खिसकते हुए मालगाड़ी का डिब्बा उतर गया। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गुरुवार को डीरेल हुई बोगियों केे काट कर शेष को रेलवे स्टेशन दुद्घी भेजा गया।
गुरुवार को भी दोपहर में करीब 12 बजे एक और लापरवाही सामने आई। जब मालगाड़ी के डीरेल होने पटरियों की टूटी फिश प्लेट पर कार्य चल रहा था। तभी बिना किसी सूचना के ब्लाक लाइन पर एक मालगाड़ी आ गई और क्षतिग्रस्त लाइन पर इंजन गुजर गया। मालगाड़ी के पायलट ने मरमत कर रहे कर्मियों को देखकर दोनों हाथों को दिखाकर हट जाने का इशारा करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। फिर भी मालगाड़ी का इंजन बिना फिश प्लेट की पटरी से गुजर गया।
राहत कर्मियों ने बताया कि हम लोग तो क्षतिग्रस्त लाइन की मरमत कर रहे थे कि इतने में मुख्य लाइन छोड़ मालगाड़ी ब्लाक लाइन में चली आई। कहा कि जिस लाइन पर हम लोग कार्य कर रहे थे उसमें मालगाड़ी को गुजरने की सिग्नल कैसे मिला, यह लापरवाही इंगित करती है। उधर स्टेशन मास्टर ललित प्रसाद का कहना है कि स्टेशन पर ढलान होने के कारण मालगाढ़ी के ढिब्बे पीछे की तरफ खिसके हैं।