फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wires hanging at low altitude feasting on accident

दुर्घटना को दावत दे रहे कम ऊंचाई पर लटकते तार

Thu, 25 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Wires hanging at low altitude feasting on accident
केकराही। करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बकाही के दलित बस्ती में लगाए गए बिजली का तार जमीन से कुछ ऊंचाई पर ही है, जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंका ग्रामीणों में बनी रहती है। पसही उपकेंद्र से संचालित बहुअरा फीडर को जाने वाली बिजली बकाही गांव से होकर गुजरती है। जहां गांव में ही चार से पांच खंभे के एलटी तार ढीले पड़े हैं जो जमीन से महज सात से आठ फीट ऊंचाई पर लटक रहे हैं। जो कभी-कभी गांव में गुजरने वाले छोटे बड़े वाहन से टकरा जाते हैं। अभी तक संयोग ही रहा है कि तार को छूते वक्त आपूर्ति नहीं रही वरना बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता है। ग्रामीण राजू भारती, बाबूलाल, दसीराम, गणेश, शंकर, विनय, खिचडू, गुलाब आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तार ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि लाइनमैन को भेजकर ढीले तार को टाइट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed