{"_id":"5aeb578bb7088075846d80cf1b84c6f3","slug":"will-the-movement-demands-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक करेंगे आंदोलन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के गेट पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया व सभा की।
इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार उनकी मांग पूरी कर दे तो वे अतिरिक्त समय देकर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेंगे।
शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक विजय राम पांडेय ने कहा कि मानदेय से कम पर समझौते का सवाल ही नहीं है, मूल्यांकन बहिष्कार लंबा खींच सकता है।
ऐसे में शिक्षक सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने एवं शासनादेश के सूखे को समाप्त करने के लिए इस बार का आंदोलन मील का पत्थर साबित होगा।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने कहा कि मानदेय शिक्षक का हक है। शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की एकता को तोड़ने की शासन की हर कोशिश नाकाम होगी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रबोध सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ प्रधानाचार्यों की पूर्ण सहभागिता आवश्यक है। शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ल, जिला मंत्री गुलाब राय, संतोष त्रिपाठी,
शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के महेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, देव प्रकाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुभाग सिंह और सतीश सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर अरुणपति त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, सुमन कोहली, तिलकधारी सिंह, केपी मौर्य, अशोक कुमार, अनिल पासवान, सुभाष वर्मा, कौशल कुमार, नीलम राय, अरुण प्रताप सिंह, प्रतीक कुमार, चंद्रभूषण सिंह, सुमन श्रीवास्तव, साधना त्रिपाठी, डाली गुप्ता आदि रहीं।