फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will idol immersion in ponds

तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन

Wed, 21 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 21 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Will idol immersion in ponds
जिले में 272 प्रतिमाएं स्थापित, शहर की प्रतिमाएं जाएंगी धंधरौल बांध  
विज्ञापन

 मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन तालाबों में होगा। हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है।


जिले में 272 मूर्ति स्थापित करने वाली कमेटियों को प्रशासन की ओर से इसकी सूची उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। राबर्ट्सगंज में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन धंधरौल बांध में किया जाएगा।
पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 272 प्रतिमाएं स्थापित हैं।


 सबसे अधिक सदर तहसील क्षेत्र में  प्रतिमाएं स्थापित हैं। पूर्व की भांति अबकी बार नवमी के बाद मूर्तियों का विसर्जन नदियों में नहीं होगा। हाईकोर्ट केे आदेश को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मूर्तियों का विसर्जन तालाब और बांध में कराने की तैयारी की है।


 सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने बताया राबट्र्सगंज में स्थापित मूर्तियों को धंधरौल बांध में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया ओबरा, डाला, चोपन, कोन, रामगढ़, खलियारी, मधुपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी, देवताओं की मूर्तियों को नजदीकी तालाबों में विसर्जित कराने का प्रबंध किया गया है।


 दुद्धी तहसील के एसडीएम डा. विश्राम यादव ने बताया कि क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों को तालाबों में विर्सजित की जाएगी। घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह ने बताया घोरावल कस्बे में स्थित प्रतिमाओं को कस्बे से बाहर स्थित तालाब में विसर्जित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी नदी मेें मूर्तियों को विसर्जित नहीं करने दी जाएगी। एसपी शिव शंकर यादव ने बताया कि मूर्ति विर्सजन के दौरान फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।


 एएसपी (मुख्यालय) शंभू शरण यादव, एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव और सभी सीओ, थाना प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed