फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will bring recruitment revolution in UP if Congress government is formed: Priyanka

कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी में लाएंगे भर्ती क्रांति: प्रियंका

Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Will bring recruitment revolution in UP if Congress government is formed: Priyanka
ओबरा के रामलीला मैदान में कांग्रेस कमेटी के चुनावीं सभा को संबोधित करती राष्ट्रीय महासचिव प्रिय - फोटो : SONBHADRA
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह यूपी में विकास की राजनीति करना चाहती हैं। ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म के बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी। उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही।
विज्ञापन

ओबरा के रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगार और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने ये पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है। छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू कर दिया। समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा। अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त होगा। घोषणा पत्र में किए गए वादे गिनाते हुए प्रियंका ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें। आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा।

ओबरा रामलीला मैदान में कांग्रेस कमेटी के चुनावीं सभा में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्

ओबरा रामलीला मैदान में कांग्रेस कमेटी के चुनावीं सभा में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed