फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   wife murdered her husband after became hindrance in illicit relationship disposed body along with her lover

UP News: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने कर दी हत्या, प्रेमी संग शव को ठिकाने लगाया

Mon, 16 Oct 2023 04:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 04:01 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर आठ किमी दूर पहाड़ी पर फेंक दिया। मामला सोनभद्र का है। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। 

विज्ञापन
wife murdered her husband after became hindrance in illicit relationship  disposed body along with her lover
सोनभद्र एसपी यशवीर सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र स्थित तुर्रा पहाड़ी पर 12 अक्तूबर को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की। इसके बाद शव को बोरे में भरकर आठ किमी दूर पहाड़ी पर फेंक दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ यशवीर सिंह ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अक्तूबर की शाम जुगैल निवासी प्रेम मोहन का शव जंगल में तुर्रा पहाड़ी पर संदिग्ध हाल में मिला था। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। पिता रामसनेही खरवार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

पड़ोसी गांव के युवक से महिला का संबंध

शक के आधार पर पत्नी बिंदू खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो राजफाश हुआ। एसपी ने बताया कि बिंदू का पड़ोसी गांव के ही शमशाद अली से प्रेम संबंध था। पति प्रेम मोहन को इसकी भनक लग गई थी। लिहाजा पति को रास्ते से हटाने के लिए बिंदू ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अक्तूबर की रात दोनों ने सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर प्रेम मोहन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर पहाड़ी के ऊपर झाड़ियों में फेंक दिया।

कुल्हाड़ी को कुएं में फेंक दिया था। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर बाइक व कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जुगैल एसओ रामदरश राम, एसआई जितेंद्र यादव, सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल राधेमोहन कुशवाहा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed