फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife killed husband in Sonebhadra sleeping on cot was beaten with stick police arrested

सोनभद्र में पत्नी ने ली पति की जान: चारपाई पर सो रहे पति को लाठी से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Apr 2022 06:14 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के महमलपुर गांव निवासी  शिवचरण (57) की उसकी पत्नी ने महुआ बीनने चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गया। गुस्से में आकर उसने चारपाई पर सो रहे पति की लाठी से पिटाई कर दी। चारपाई पर पर ही शिवचरण की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Wife killed husband in Sonebhadra sleeping on cot was beaten with stick police arrested
महमलपुर गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के महमलपुर गांव में गुरुवार को महिला ने लाठी-डंडे से पीटकर पति की हत्या कर दी। दोनों में महुआ बीनने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना एएसपी और सीओ समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। महिला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के  महमलपुर गांव निवासी शिवचरण (57) अपने ससुराल में रहता था।

विज्ञापन


वह मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह पत्नी हलकनिया देवी ने उसे महुआ बीनने चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गया। गुस्से में आकर उसने चारपाई पर सो रहे पति पर लाठी से पिटाई कर दी और फिर महुआ बीनने चली गई। दोपहर में शिवचरण का साला जगजीवन पहुंचा तो जीजा को सोता देखकर जगाने लगा।
विज्ञापन


चादर हटाया तो शिवचरण मृत हाल में पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। कुछ ही देर में पत्नी हलकनिया भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सीओ दुद्धी आशीष मिश्र, एएसपी विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंचे और छानबीन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि पूछताछ में हलकनिया देवी ने स्वीकार किया कि विवाद के बाद उसने पति को लाठी से मारा था। शिवचरण को कोई पुत्र नहीं है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे रामसिंह की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed