{"_id":"67c497d7a2fb43ab170b1065","slug":"wife-files-case-against-apna-dal-s-leader-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125074-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अपना दल एस के नेता पर पत्नी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अपना दल एस के नेता पर पत्नी ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
सोनभद्र। अपना दल एस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष धीरज चौबे पर पत्नी ने मारपीट और क्रूरता का आरोप लगाया गया है। तीन बच्चों की पिटाई का भी आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। उन पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की धमकी देने का भी आरोप है। उधर, धीरज चौबे ने कहा कि आरोप निराधार है। छवि खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
राबर्टसगंज के बढ़ौली निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति और अपनादल एस के नेता व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उनकी शादी करीब छह साल पूर्व हुई थी। शादी में पिता ने दस लाख रुपये खर्च किए थे। 27 फरवरी की रात 11 बजे पति देर रात घर लौटे। उनके कहने पर वह दुबारा खाना बना रही थी। इतने में पति उसके बाल पकड़कर घिसटते हुए दूसरे कमरे में ले गए। वहां पिटाई की। नाखून से शरीर को नोच दिया। ससुर के बीचबचाव करने पर भी आरोपी नहीं माना। धमकी दी कि सुबह घर से चली जाओ, नहीं तो आग लगाकर जला देंगे। आरोपी ने तीनों बच्चोें को भी मारा-पीटा है। सूचना पर पहुंचे मायके के लोग पीड़ित को लेकर घर चले गए हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई चल रही है।