फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Whose house took refuge, made seven people of family unconcious and theft

जिसके घर में ली शरण, उसी परिवार के सात लोगों को बेहोश कर चोरी की

Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Whose house took refuge, made seven people of family unconcious and theft
ओबरा। स्थानीय थानांतर्गत बिल्ली जंक्शन के सामने स्थित बस्ती में अनजान व्यक्तियों को शरण देना और साथ में भोजन करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। अनजान व्यक्तियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे शरण देने वाला छह सदस्यीय परिवार समेत सात लोग अचेत हो गए। इसके बाद वो घर का माल समेटकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह सभी को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

मैहर मध्य प्रदेश निवासी मोहन बंसल रेलवे स्टेशन के समीप अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मोहन और उनके परिवार के लोग खनन क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे दो अनजान व्यक्ति उनके घर आए। खुद को व्यापारी बताया और सुबह ट्रेन पकड़ने की बात कही। उन्होंने परिवार से भोजन करने की इच्छा जाहिर की। परिवार ने खाना बनाया। घरवालों सहित पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को भी उन्होंने भोजन खिलाया। भोजन करने के बाद रात में सभी अचेत हो गए। बंसल परिवार के लोग सुबह नहीं जगे तो पड़ोसियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। सभी के बेहोश होने का पता चलने पर पड़ोसी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। यहां सुनीता (45), मनु (17) और खुशबू (14) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मोहन बंसल (50), ज्योति कुमारी (18), टीरु उर्फ सत्येंद्र (30) और पड़ोसी उपेंद्र (22) का इलाज चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। उधर अनजान दोनों व्यक्ति घर का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद, क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा, ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घर से कितना सामान चोरी हुआ है इसका पता परिवार के होश में आने पर ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed