फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the opposition will build houses on my land, will they solve the problem

जब विपक्षी मेरी जमीन पर बना लेंगे मकान, क्या तब करेंगे समस्या का समाधान

Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
When the opposition will build houses on my land, will they solve the problem
राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में सर्म्पूण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। साहब, तीन माह से प्रार्थना पत्र लेकर चक्कर काट रही हूं। कभी एसडीएम तो कभी लेखपाल के पास भेजा जाता है। अब तो विपक्षियों ने मेरी जमीन पर पिलर भी खड़ा कर दिया है। जब उनका मकान बन जाएगा, तब मेरी समस्या का समाधान होगा क्या... कुछ ऐसे ही तल्ख अंदाज में रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप गांव निवासी सुनीता देवी ने अफसरों को सरेआम खरी-खरी सुनाई। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची सुनीता का कहना था कि जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पिछली बार एसडीएम ने लेखपाल को नापी के लिए कहा। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। विपक्षियों ने जमीन पर पिलर खड़ा कर दिया है। वह मकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिर भी कोई नहीं सुन रहा। मौके पर मिले एसडीएम राजेश सिंह व सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने प्रकरण में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया था, लेकिन सुनवाई एसडीएम ही करते रहे। दोपहर करीब 11.55 बजे डीएम टीके शिबू यहां पहुंचे। उसके बाद सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों का आना हुआ। अफसरों ने देरी के लिए चुनाव से जुड़ी बैठक में व्यस्तता का हवाला दिया। राबर्ट्सगंज नगर निवासी ममता ने मकान के पीछे के हिस्से में एक व्यक्ति की ओर से कब्जे की शिकायत की। उन्हें भी आश्वासन देकर लौटा दिया गया। डीएम ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों में क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को स्वत: संज्ञान लेकर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जहां कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत है, उसे भी स्वत: संज्ञान लेकर दूर करें। अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी की इस मामले में शिथिलता पाई गई तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें आई, जिसमें नौ का समाधान किया गया। इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार बीके वर्मा सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। घोरावल में एडीएम राकेश सिंह व एएसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने 70 मामलों की सुनवाई करते हुए आठ का निस्तारण किया। दुद्धी में एसडीएम रमेश कुमार की मौजूदगी में 26 में से 04 मामलों का निस्तारण हुआ। ओबरा में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार की मौजूदगी में 28 में से आठ मामलों का निस्तारण हुआ। इस तरह जिले की चार तहसीलों में कुल 214 प्रार्थना पत्रों में से 29 निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

----
सचिव पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान सोढ़ा गांव में शौचालय निर्माण में अनियमितता की बात सामने आई। डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि अनियमितता करने वाले सोढ़ा ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई करें। तीस दिनों के अंदर अनियमिता के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राकी गांव में बार-बार अनुरोध के बावजूद पैमाइश न करने पर लेखपाल को फटकार लगाई। रौप गांव में अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed