{"_id":"663a54869f079fa45b0313ee","slug":"when-her-younger-sister-took-her-bicycle-despite-her-refusal-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112776-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मना करने पर भी छोटी बहन साइकिल लेकर गई तो इंटर की छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मना करने पर भी छोटी बहन साइकिल लेकर गई तो इंटर की छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। मना करने के बाद छोटी बहन को साइकिल लेकर स्कूल जाना इंटर की छात्रा को इतना नागवार लगा कि उसने जान दे दी। घर के अंदर बड़ेर से साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है। छात्रा के इस कदम से परिजन सदमे में हैं।
टेढ़ा गांव निवासी शिवपूजन यादव की बेटी मोनाली (17) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में इंटर में पढ़ती थी। उसकी छोटी बहन मुस्कान इसी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। दोनों बहनें रोजाना एक ही साइकिल से स्कूल जाती थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह किसी बात पर दोनों बहनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बड़ी बहन ने स्कूल जाने से इन्कार कर दिया।
साइकिल में भी ताला जड़ दिया, ताकि छोटी बहन उसे न ले जा सके। जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने मोनाली को डांट लगाई। साइकिल का ताला तोड़कर उसकी छोटी बहन को दे दिया। इस घटना से आहत मोनाली कमरे में गई और बड़ेर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि बहनों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।