फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat was not purchased on the first day, farmers kept waiting

पहले दिन एक छटाक गेहूं की नहीं हुई खरीद, किसानों का करते रह गए इंतजार

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased on the first day, farmers kept waiting
करमा ब्लॉक के पॉपी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : SONBHADRA
जिले में गेहूं क्रय करने के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू होनी थी लेकिन पहले दिन एक छटाक गेहूं की खरीद नहीं हुई। पूरे दिन केंद्रों पर प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में गेहूं की खरीद करने के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष शासन से जिला प्रशासन को 67 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। शुक्रवार से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई। पहले दिन सुबह आठ बजे से ही राबर्ट्सगंज समेत अन्य स्थानों पर बने क्रय केंद्रों पर प्रभारी समेत अन्य कर्मी पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर किसानों को धूप से बचने के लिए छांव, शुद्ध पेयजल, रोशनी आदि का प्रबंध किया गया है। इसके बावजूद पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी तक नहीं हुई। पूरे दिन केंद्र प्रभारी किसानों कि आने का इंतजार करते रहें लेकिन एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि पहले दिन किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था है।

राबर्ट्सगंज  गेहूँ क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा

राबर्ट्सगंज गेहूँ क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed