फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat procurement started in Sonbhadra from mobile purchasing center

मोबाइल क्रय केंद्र से सोनभद्र में गेहूं की खरीद शुरू

Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in Sonbhadra from mobile purchasing center
गेहूं खरीद के लिए जिले में मोबाइल क्रय केंद्र सेवा सोमवार से शुरू कर दी गई है। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से मोबाइल नंबर 8707584948 सार्वजनिक किया गया है। गेहूं बेचने के लिए जिले के किसान इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने पर मोबाइल क्रय केंद्र गेहूं खरीद करने पहुंचेगी। बशर्ते संबंधित गांव में 150 क्विंटल से अधिक गेहूं होना जरूरी है। ताकि एक ट्रक में लोड कर सीधे गोदाम पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों पर मंडी (बाजार) में अधिक भाव होने के कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहता है। इसे दूर करने के लिए शासन ने मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं क्रय करने का निर्णय लिया है। इसमें क्रय केंद्र प्रभारी संबंधित गांव के कोटेदार व ग्राम प्रधान से संपर्क कर वहां से उचित मूल्य विक्रेता की दुकान या पंचायत भवन पर गेहूं क्रय कर सकेंगे। इसमें संबंधित गांव में एक ट्रक गेहूं (करीब 150 क्विंटल) मिलने पर गांव में ही उचित मूल्य विक्रेता/पंचायत भवन पर ही कांटा लगाकर तौल करा ली जाएगी। क्रय किया गया गेहूं गांव से ही ट्रक में लोड कराकर सीधे भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर प्रेषित कर दिया जाएगा। मोबाइल क्रय केंद्र के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध मोबाइल नंबर 8707584948 पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्रय संबंधित सूचना नोट करा सकते हैं। बताया कि किसानों को सरकारी दर 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। किसान क्रय केंद्रों पर भी किसान गेहूं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

औने-पौने दाम में गेहूं न बेचे किसान
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जिले के किसानों से औने-पौने दाम में गेहूं न बेचने की अपील की है। बताया कि अभी तक देखा जा रहा था कि जिन किसानों के पास साधन नहीं है वे किसान अपने घर से ही व्यापारियों को गेहूं बेच दे रहे थे। लेकिन अब किसानों के हित में शासन की तरफ से मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किया गया है। किसान सूचना देकर घर से ही सरकारी दर पर गेहूं बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए मोबाइल क्रय केंद्र सेवा शुरू करा दी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से सार्वजनिक किए गए मोबाइल नंबर 8707584948 पर गेहूं बेचने के लिए किसान संपर्क कर सकते हैं। खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्र सेवा की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। गेहूं खरीद में जिसके स्तर से हीलाहवाली होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed