फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Were worshiped with reverence and artisan

श्रद्धा के साथ पूजे गए आदिशिल्पी

Sat, 17 Sep 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ साोनभ्ाद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ साोनभ्ाद्र Updated Sat, 17 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Were worshiped with reverence and artisan
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्राइवेट बस स्टैंड पर विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन करते लोग।

विज्ञापन
आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। विभिन्न औद्योगिक कल कारखानों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों में पूजन अर्चन किया गया। शाम को कई जगहों पर   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राइवेट बस एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। कृष्णकांत तिवारी, रवि पांडेय, रजनीश शर्मा, बबलू, भानू, अनिल तिवारी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उरमौरा में स्थित शानू आटो मोबाइल में वैदिक मंत्रोचार के साथ आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन हुआ। विद्यानों ने मुख्य यजमान राकेश गुप्ता, अनिल कुमार मिश्रा, देवेंद्र नाथ दीक्षित, जय प्रकाश शुक्ला, तबसीर खां से पूजन-अर्चन करवाया। इसी तरह से राबर्ट्सगंज के पीडब्ल्यूडी परिसर में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजा हुआ।
विज्ञापन


उधर रेणुकूट संवाददाता के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मशीनों के देवता भगवान श्रीविश्वकर्मा का पून्नोत्सव हिंडाल्को में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। हिंडाल्को प्लांट गेट के निकट भगवान विश्वकर्मा के भव्य मूर्ति को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोंच्चारण् के बीच हिंडाल्को फैब्रिकेशन प्लांट के अध्यक्ष निर्मल्या सेन व अध्यक्ष वित्त एवं वाणिज्य दुलीचंद काबरा ने पूजा सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी निर्मल सिंह, सुबोध गौतम, कर्नल संदीप खन्ना, मुकेश मित्तल, जे.एस. तिवारी, राजीव झुनझुनवाला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अपिज्त करके कम्पनी की प्रगति एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की। रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार नगर में शनिवार को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। मुर्धवा मोड़ से पिपरी तक सैकड़ों जगह पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed