फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather worsens due Cyclone Arnab Darkness descends afternoon monsoon like downpour occurs month of Kartik

अर्नब चक्रवात से बिगड़ा मौसम: दोपहर में छाया अंधेरा, कार्तिक में सावन जैसी झड़ी; ठंडी हवाएं चलीं

Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
सार

अर्नब चक्रवात के असर से वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश पूरे दिन जारी रही। दोपहर में आसमान में अंधेरा छा गया और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। कार्तिक महीने में सावन जैसी झड़ी लगने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

विज्ञापन
Weather worsens due Cyclone Arnab Darkness descends afternoon monsoon like downpour occurs month of Kartik
हल्की बारिश से सड़क पर जमा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चक्रवाती तूफान अर्नब का बृहस्पतिवार को जिले में असर नजर आया। देर रात से शुरू हुई बारिश पूरे दिन जारी रही। आसमान में बादलों के चलते दोपहर में ही शाम जैसी स्थिति बन गई। रुक-रुककर होती रिमझिम बारिश ने सावन की याद दिलाई तो सिहरन भरी हवाओं ने बढ़ती ठंड का अहसास कराया। 

विज्ञापन


तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। उधर, मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान और खरीफ की अन्य फसलों के लिए बारिश और तेज हवाओं को काफी नुकसानदायक माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के लिहाज से जिले में शुक्रवार का दिन बेहद अहम होगा। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के रास्ते तेजी से आगे बढ़ रहा है। झारखंड, छत्तीसगढ़ से होते तूफान के यूपी में प्रवेश की संभावना है। तटीय इलाकों में इससे हुई क्षति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले तीन दिनों से गांवों में टीम भेजकर लोगों को बचाव के लिए सतर्क किया जा रहा है। तूफान के कारण बुधवार की सुबह से ही जिले का मौसम बदल गया था। पूरे दिन बादल छाए रहे। देर रात करीब 11 बजे के बाद बारिश भी शुरू हुई। रात भर रिमझिम बारिश का क्रम बना रहा। बृहस्पतिवार को भी दिन में बारिश की झड़ी लगी रही। 

इस बीच कई बार तेज गति से ठंडी हवा के झोंके भी आए, लेकिन उसकी गति 20 किमी प्रति घंटे तक ही रही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक अर्नब के असर से हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 

इस दौरान भारी बारिश भी संभावित है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार यादव के मुताबिक चक्रवात का अभी इस क्षेत्र में पूरी तरह असर नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात के बाद से असर दिखने की संभावना है। इस लिहाज से शुक्रवार का दिन जिले के लिए अहम होगा। 

सभी हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने मौसम विज्ञान विभाग से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखने और सतर्कता बरतने की अपील की। उधर, डीएम चर्चित गौड़ ने भी सभी संबंधित विभागों को लोगों से संपर्क बनाकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

रात भर में साढ़े 4 मिमी. बारिश आपदा राहत विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की रात जिले में साढ़े 4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसमें 11 एमएम वर्षा ओबरा और 7 मिमी. दुद्धी तहसील क्षेत्र में हुई। रॉबर्ट्सगंज और घोरावल में आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।

किसानों की बढ़ी चिंता, धान, मिर्च और टमाटर की फसल को नुकसान
चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल और खलिहानों में रखी उपज भीगने से किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। वहीं, खेतों में नमी बढ़ने से रबी की दलहन और तिलहन फसलों की बोआई में देरी होने के आसार हैं। 

क्षेत्र के किसान रविंद्र सिंह, विनोद पांडेय, मदन मौर्य, अभय पटेल, अब्दुल, रमेश प्रजापति ने बताया कि इस समय क्षेत्र में धान की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। खेतों और खलिहानों में रखी कटी धान की फसल भीग रही है। इससे उपज की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। किसानों के मुताबिक, खेतों में नमी अधिक होने के कारण दलहन और तिलहन की बोआई के लिए जोताई में देरी होगी। इससे रबी की खेती का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed