फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water released from three pumps of son lift

सोन लिफ्ट के तीन पंप से छोड़ा गया पानी

Fri, 23 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water released from three pumps of son lift
केकराही (सोनभद्र)। सोन लिफ्ट पंप कैनाल के तीन पंप को चालू करके घाघर मुख्य नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। नहर में पानी छोड़े जाने से नहर के आसपास के गांव के ग्रामीणों को सहूलियत होगी। क्षेत्र में तालाब, पोखर सूखने से पशुपालक परेशान हो गए थे। जलस्तर खिसकने से जहां पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक लोगों को भटकना पड़ रहा है तो वहीं पानी बिन पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे थे, जिससे पशुपालकों को भी चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही, भदोही, बबूराही आदि गांव में पानी की किल्लत से जनमानस जूझ रहा है। कहीं-कहीं पानी टैंकर से सप्लाई तो हो रही है, लेकिन कहीं पर समस्याएं जस की तस बनी है। इसके अलावा पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा था। क्षेत्र में पशु पक्षी को पानी का एकमात्र साधन मुख्य नहर घाघर है और इससे निकलने वाले रजवाहा व माइनर हैं।
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्राथमिकता से पिछले दिनों खबर प्रकाशित किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए 22 अप्रैल को सोन लिफ्ट के तीन पंप से घाघर मुख्य नहर में पानी खोला गया है। इस पर पशुपालक गोपाल यादव, रामपति यादव, पखंडू यादव, मुतुरी, बच्चा यादव, नरेश, जोखन, लालता यादव आदि का कहना है कि एक-दो दिन मेंक्षेत्र में पानी पहुंचने पर पशुओं को पानी उपलब्ध हो सकेगा। मिर्जापुर नहर प्रखंड के एसडीओ राजीव प्रसाद ने बताया कि घाघर मुख्य नहर में 22 अप्रैल से सोन लिफ्ट का तीन पंप खोल दिया गया है। सभी माइनरों, रजवाहों में धीरे-धीरे दो-तीन दिन में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed