{"_id":"596263e44f1c1b6c4e8b4582","slug":"water-pouring-into-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुआ जलभराव, घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश का पानी शहर की सड़कों पर जमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश और बिजली जिले में रविवार को कहर बन गई। जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। नालियां जाम हो गईं और तमाम लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई लोगों के कच्चे घर ढह गए। कोंगा (बभनी) में कच्चा मकान गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं म्योरपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला ने दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। उधर कोन में भी वज्रपात से एक युवती की मौत हो गई। मारकुंडी में पुलिस चौकी में पानी घुस गया। सड़कों पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नालियां कई जगहों से जाम हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मियों को लगाकर जाम नालियों की सफाई कराई।
रविवार की सुबह करीब पौने 12 बजे से बारिश शुरू हुई,फिर शाम तक मुसलाधार बारिश होती रही। राबर्ट्सगंज बाजार में बारिश से कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। नई बस्ती में रामदुलारे, महजरू, सुन्नू अंसारी, मुन्नू अंसारी, तनबुड़ुक अंसारी, शमीम, दशरथ सोनी, लाची, मुन्नी के मकान में पानी घुस गया। धर्मशाला से मेन चौक पूरी सड़क और अगल-बगल की गलियां पानी से डूब ग। बढ़ौली चौराहे के आसपास के घरों में पानी भर गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भी पानी भरने से दिक्कतें हुईं।
आसनडीहः बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में रविवार की दोपहर बारिश से बाल कुमार का कच्चा मकान ढह गया। खाना खाकर घर के बाहर हाथ धोने निकली उसकी पुत्री बसंती (10) दीवार के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुदी भेज दिया। म्योरपुरः रविवार को बारिश के साथ बिजली भी गिरी। उसकी चपेट में आने से बबली देवी (30) पत्नी विजय निवासी नधिरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामअधीन (47) निवासी घघरी, अनारमती (14) पुत्री दुदील निवासी बराईडाड़, धनपति (45) पत्नी श्रवण और अनीता देवी (23) पत्नी विजय कुमार निवासी आरंगपानी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार घुर्मा में बनी पुलिस चौकी में बारिश का पानी घुस गया। इससे पुलिस कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
कोन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पड़रछ गांव में बिजली गिरने से उषा कुमारी (19) पुत्री भोला गुप्ता उसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह खेत से काम कर लौट रही थी तभी बारिश शुरू हो गई। इस पर वह आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी। डाला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। फूला देवी का कच्चा घर ढह कर गिर गया। नवल किशोर व परशुराम के घर में पानी घुस गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे स्थित बस्तियों में पानी भर गया। इससे लोग परेशान रहे।