{"_id":"57849816ce5093c9304b85554b34d01c","slug":"water-flowing-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बहने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बहने के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में सड़क पर नाली का पानी बहने से नाराज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाजार में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेताया कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
खलियारी बाजार में लाखों रुपये की लागत से सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन चंद माह के अंदर ही नालियां जाम हो गईं। मानक के अनुरूप निर्माण न होने के चलते कई जगह से नालियां क्षतिग्रस्त भी हुईं। अब बारिश का पानी पास में ही स्थित एक तालाब में भरने के बाद ओवरफ्लो कर रहा है। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बड़े वाहन तेजी से गुजरने पर गंदे पानी का छींटा लोगों की दूकानों और खाद्य पदार्थों पर जा रहा है, जिससे क्षति हो रही है। सड़क पर इतना पानी भर गया है कि बच्चे उसमें कटिया लगाकर मछली तक का शिकार कर रहे। पूर्व में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने गुरूवार को प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। शिवसेना जिलाध्यक्ष नीतिश चतुर्वेदी ने चेताया कि यदि समस्या का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कपिल जायसवाल, अनुज पांडेय, विकास पांडेय, ओम प्रकाश, दया गोड़, रामेश्वर, राजन जायसवाल, राहुल, रामलाल, दिलीप जायसवाल, लाल बहादुर पासवान मौजूद रहे।