फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water display

पानी के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water display
राबर्ट्सगंज सिचाई डाक बगला कालोनी में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
 राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला कालोनी में टैंकरों से पानी आपूर्ति न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र टैंकरों से पेयजलापूर्ति न होने पर आंदोलन करने करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कालोनी में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। पाइप लाइन के जरिए भी पेयजलापूर्ति नहीं की जा रही है, ऐसे में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहा कि मजबूरी में 30 से 40 रुपये में 20 लीटर पानी  क्रय करना पड़ रहा है। विभागीय और जल निगम के  उच्चाधिकारियों को कालोनी में पेयजल संकट  होने की सूचना देकर टैंकरों से आपूर्ति कराने की भी मांग की जा चुकी है। फिर भी संबंधित अधिकारी टैंकरों  से आपूर्ति कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि कालोनी में पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। अगर आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो जल निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। परमानंद मिश्र, त्रिभुवन श्रीवास्तव, दिनेश, विवेक, अभिषेक, आकृति, पायल, फूलेंद्र सिंह,  महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed