फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Was waiting for years, now soon you will get the right to lease

वर्षों से था इंतजार बहुत जल्द मिलेगा पट्टे का अधिकार

Tue, 10 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Was waiting for years, now soon you will get the right to lease
अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य परंपरागत निवासियों को जिसका लंबे समय से इंतजार था वह घड़ी अब समाप्त होने वाली है। बहुत जल्द वनाधिकार कानून के तहत उन्हें मालिकाना हक मिलने जा रहा है। वन और राजस्व विभाग सभी दावे के फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग एसडीएम दुद्धी व डीएफओ लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर वनाधिकार के तहत लोगों को मिलने वाले पट्टे के निस्तारण के लिए महकमा जोर शोर से लगा हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी बभनी अवध नारायण मिश्र ने बताया कि डुमरहर, भंवर, घघरी, कोंगा, नवाटोला, परसाटोला, हथियार और मचबंधवा गांव से किये गये दावों में से 152 फाइलों का सत्यापन व दुरुस्तीकरण कर एसडीएम दुद्धी के पास भेज दिया गया है। शेष गांवों के फाइलों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द सभी दावों का स्थलीय सत्यापन कर फाइल भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें राजस्व विभाग, वन विभाग और वनाधिकार समिति के अध्यक्ष व सचिव लगे हैं, जो स्थलीय सत्यापन कर फाइलों को दुरुस्त कर रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वनाधिकार कानून के तहत किसानों को पट्टा अपने हाथों वितरित करेंगी। इसे लेकर पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed