फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Warning to stop development work on non payment

भुगतान न होने पर विकास कार्य ठप करने की चेतावनी

Wed, 14 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Warning to stop development work on non payment
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने पूर्व में गांवों में कराए गए विकास कार्यों का लंबित भुगतान न होने पर काम बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रधानो से संविधान के विरुद्ध मनमाने ढंग कार्य कराया जा रहा है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत चुनाव समय पर होना सम्भव नहीं है, ऐसी स्थित में आगे कार्य कराने हेतु प्रधानों को अधिकार प्रदान किया जाए। जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पिछले वर्ष कराए गए विकास कार्यों का काफ़ी भुगतान लंबित है। बावजूद इसके पचायत भवन, सामुदायिक शौचालय के निर्माण कराने हेतु प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। विमलेश पटेल ने कहा कि 14वें वित्त आयोग के खाते में धनराशी अवशेष नहीं है। ऐसी स्थित में 15वें वित्त से भुगतान किया जाना चाहिये, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि 15वें वित्त आयोग की गाइड लाइन अलग है, उस मद से पिछला भुगतान नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

यदि समयर हते भुगतान नहीं होगा तो हम लोग सभी विकास कार्य बन्द करने को बाध्य होंगे। ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत पटेल ने स्कूल कायाकल्प के भुगतान अविलंब कराये जाने का मुद्दा उठाया। घोरावल अध्यक्ष जगदीश पटेल, फुल सिंह, रामाशिश, रामआसरे, भोला पटेल, जय प्रकाश सुरेन्द्र, नामवर मौर्य, जिला महासचिव अशोक चन्द्रवंशी, रमेश पटेल, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed