फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Spokesman blasted in protest against inflation

सपाजनों ने महंगाई के विरोध्ा में फूंका पुतला

Sat, 08 Sep 2018 11:14 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 08 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Spokesman blasted in protest against inflation
राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान के सामने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। लगातार डीजल एवं पेट्रोल के दामों में वृद्धि होने से से खफा सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रामलीला मैदान के समीप शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई कम नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे। जिलाध्यक्ष इरफान उल्ला खां ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को कम दामों में डीजल-पेट्रोल दे रही है। तेल कंपनियां विदेशों कम दामों में डीजल-पेट्रोल बेच रही है। लेकिन भारत में दोगुने दाम पर आम जनता को डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में ओम प्रकाश त्रिपाठी, महफूज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचा कर देश को बर्बाद करने काम कर रही है।
विज्ञापन


नौसाद और कामरान उल्ला खां ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, व्यापारियों को धोखा देने का काम कर रही है। इसका जवाब जनता 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में देने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार कतिपय व्यापारी घरानों  को फायदा पहुंचा कर देश को नुकसान पहंुचाने काम कर रही है।   वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यप्रणाली से जनता ऊब चुकी है। अलाउद्दीन अंसारी, अभिषेक मिश्रा, सराफत अली, अनुराग खरवार, सैफ अली, अज्जू जायसवाल, असफाक खां, टीपू, विकास आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed