फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wadrafnagar has secured a place in the final.

Sonebhadra News: वाड्रफनगर ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wadrafnagar has secured a place in the final.
श्री अजीरेश्वर महादेव धाम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-6 में बृहस्पतिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ की टीम ने नेमना को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले का आयोजन बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली के विशेष सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। नेमना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 14.5 ओवर में ही 143 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाड्रफनगर की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 12.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। तेजा ने मात्र 17 गेंदों में 50 रन बनाए और इसमें 7 छक्के शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भोले हरि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शैलेंद्र सिंह, श्याम सुंदर और ईश्वरी प्रसाद ने पुरस्कृत किया। मैच में अंपायर शाहरुख, रमेश गुप्ता, स्कोरर अलीम, शिव जायसवाल और कमेंट्री रंजीत जायसवाल, मुन्ना सिंह पटेल ने की। इस मौके पर कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल, अतुल शर्मा, मु. अजीज, अमित जायसवाल, संदीप भारती का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed