फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting for the post of UP Bar Council member will begin today at two booths.

Sonebhadra News: यूपी बार कौंसिल सदस्य पद के लिए दो बूथों पर आज से पड़ेंगे वोट

Thu, 29 Jan 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Voting for the post of UP Bar Council member will begin today at two booths.
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य के 25 पदों के लिए जिले में 30 व 31 जनवरी को मतदान होगा। कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें एक महिला समेत तीन प्रत्याशी सोनभद्र के हैं। जिले के कुल 1620 सीओपी धारक अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसमें 1348 मतदाता जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन, जबकि 272 मतदाता दुद्धी में बने बूथ पर पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिले के पीठासीन अधिकारी व विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम ने बताया कि यूपी बार काउंसिल सदस्य के 25 पदों के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिले में 30 और 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि इस चुनाव में सोनभद्र के तीन प्रत्याशी क्रमशः राकेश शरण मिश्र, विनोद कुमार पांडेय के साथ ही सुषमा यादव शामिल हैं। इनके अलावा वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता जयनारायण पांडेय, राकेश पाठक, प्रयागराज के अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र नगहरा, अरुण कुमार त्रिपाठी, पांचूराम मौर्य, परेश मिश्र भी चुनाव में दमदारी दिखा रहे हैं। अधिवक्ताओं को प्रत्याशियों के पक्ष में वरीयता का मत देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed