{"_id":"61e7024122d99457cc23ce8f","slug":"voter-express-reached-sonbhadra-to-make-voters-aware-sonbhadra-news-vns6342768102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने सोनभद्र पहुंची मतदाता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने सोनभद्र पहुंची मतदाता एक्सप्रेस
कलेक्ट्रेट में मतदाता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम टीके शिबू।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
जिले की चार विधानसभाओं ने सात मार्च को चुनाव होगा। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता एक्सप्रेस मंगलवार को जिले में पहुंची। डीएम टीके शिबू ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता एक्सप्रेस को रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर पिछली बार मत प्रतिशत कम था, वहां के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि मतदाता मताधिकार का उपयोग कर अच्छी सरकार में अपनी भागीदारी निभाएं। मतदाता एक्सप्रेस के नोडल अधिकारी सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) सुमन पटेल और स्वच्छ भारत मिशन की डीपीसी किरन सिंह के नेतृत्व में 25 महिलाओं की टीम कांशीराम आवासीय योजना की कॉलोनी में गई। यहां पिछली बार मत प्रतिशत कम था। विकास खंड चोपन के चतरवार, अगोरी, कुरारी आदि ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों से संपर्क कर मत देने के लिए जागरूक किया। जिले में मतदाता एक्सप्रेस दो दिवसीय यात्रा पर है। बुधवार को विकास खंड घोरावल के बूथों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मतदाता एक्सप्रेस के गांव में पहुंचने पर ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, बीएलओ ने उसका स्वागत किया। ग्राम पंचायत में टीम ने घर घर जा कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डीआईओएस रविशंकर, बीएसए हरिवंश कुमार एवं डीपीआरओ विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।