फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Volunteers performed arms worship and took out a procession.

Sonebhadra News: स्वयंसेवकों ने की शस्त्र पूजा, पथ संचलन निकाला

Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Volunteers performed arms worship and took out a procession.
रॉबर्ट्सगंज में स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में शामिल लोग। संवाद - फोटो : स्वयं
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बृहस्पतिवार को विजयादशमी उत्सव नगर व खंड स्तर पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित उत्सव में मंच पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक संगम व प्रांत सेवा प्रमुख सत्यविजय उपस्थित रहे। सत्यविजय ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज में सात विषयों को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि 1925 में स्थापित संघ आज समाज जीवन से जुड़े विभिन्न संगठनों के माध्यम से एक विशाल वट वृक्ष बन चुका है। रामलीला मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन स्वर्ण जयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडिल मैदान व महिला थाना होते हुए पुनः रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। इसी क्रम में खंड छपका (पसही मंडल) में भी विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का आयोजन हुआ। यहां विभाग संपर्क प्रमुख वृजेश सिंह ने कहा कि विजयादशमी का दिन संघ के लिए विशेष महत्व रखता है। शताब्दी वर्ष में संघ घर-घर संपर्क कर अपने कार्यों से समाज को अवगत कराएगा और राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प ले रहा है। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। रेणुसागर: अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख सतीश चंद्र वर्मा ने संघ की स्थापना, विस्तार और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह अभिषेक सिंह, विभाग सेवा प्रमुख राकेश राय, प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, पीपलवा जी आदि स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed