{"_id":"58669ed34f1c1b741aeee3ed","slug":"voices-raised-for-bonuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस के लिए उठाई आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बोनस की मांग करते कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा तापीय परियोजना में काम करने वाले संविदा मजदूरों ने शुक्रवार को वेतन और बोनस के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर जुलूस निकाला। अनपरा थाना के सामने प्रदर्शन कर आवाज उठाई। पुलिस को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जल्द भुगतान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि संविदाकार बोनस देने में आनाकानी कर रहे हैं। वेतन भी समय पर और नियमित तरीके से नहीं दिया जा रहा है। मौजूदा समय में तीन माह से वेतन बकाया पड़ा है। ऐसे में ठेका मजदूरों की मजदूरी का भुगतान न होने से उनके सामने फाकाकशी की नौबत आ गई है।
यूनियन उपाध्यक्ष तेजधारी गुप्ता और केदार सिंह ने कहा कि हर माह की सात तारीख से पहले वेतन भुगतान का आदेश डीएम की तरफ से काफी पहले दिया जा चुका है। बावजूद कई-कई महीने का वेतन बकाया है। मुश्ताक , गणेश सिंह ने कहा कि उपश्रमायुक्त पिपरी की तरफ से दीपावली पूर्व बोनस भुगतान का निर्देश दिया गया गया लेकिन अधिकांश संविदाकारों ने इसका पालन नहीं किया। उज्जवल गांगुली, वीरेंद्र, बृजराज, सलीम, मुन्ना मलिक, रामायण आदि का कहना था कि उनकी मांगों पर प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है।