फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voice raised to fight corruption

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए बुलंद की आवाज

Sat, 03 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 03 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Voice raised to fight corruption
भारत पुनरोत्थान अभियान (आईआरआई) प्रवाह कार्यक्रम के तहत शनिवार को आरटीएस क्लब में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीसी एमिरेट्स प्रोफेसर एचसी पांडेय ने कहा कि जनता को हक मांगने के लिए खुद आगे आना होगा। तभी भ्रष्टाचार का खात्मा संभव है।

कहा कि धन और योजना तंत्र की कमी नहीं है। सही ढंग से कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार सभी लोग हैं। अब समय आ गया है जनतंत्र में रूचि दिखाने की।
विज्ञापन


यह तभी संभव है जब लोग जागरूक होकर विकास कार्यों की जानकारी हासिल करें। बजट से लेकर विकास तक की जानकारी के लिए ग्राम प्रधान से लेकर डीएम तक सूचना मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व एडीजीपी एसएन सिंह ने कहा भारत पुनरोत्थान अभियान की जरूरत तब पड़ी जब यूपी जैसे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया।

ऐसे में महात्मा गांधी के अहिंसा रूपी हथियार को आधार मानते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्घ अभियान चलाने की जरूरत है। जिला समन्वयक डा. एएन पांडेय पर हमला वाले मामले में संघर्ष का नतीजा रहा कि मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच शुरू हो गई।

लखनऊ से आए अति विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी के जन आंदोलन के समय मुंह से कही बात का असर रहा।

इसी को आधार मानकर कार्य करने की जरूरत है। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रवक्ता पारसनाथ मिश्र और संचालन जिला समन्वयक डा. एएन पांडेय ने की।

आईआरआई के जिला समिति की ओर से 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी मुख्य अतिथि को सौंपा गया। इसके पूर्व राष्ट्रपिता महात्मागांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


रचना तिवारी और सुशील मिश्रा के गीत का लोगों ने आनंद उठाया। इस मौके पर विनोद चौबे, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, अशोक तिवारी, गोपाल स्वरूप पाठक, बबुंदर विश्वकर्मा, रतनलाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed