{"_id":"3badb500c290dd06863d6e1549d5f3f0","slug":"voice-of-the-high-demand-of-the-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन की मांग को लेकर बुलंद की आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन की मांग को लेकर बुलंद की आवाज
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन और लोहिया आवास में अपात्रों के चयन को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में जडे़रूआ और राजपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए
नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अपात्रों को पेंशन और आवास का लाभ मिल रहा है, जबकि पात्र धक्के खाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने डीएम और तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा।
घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसिया के राजस्व गांव जडेरूआं और राजपुर के ग्रामीण दोपहर तहसील पहुंचे। नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
कहा कि समाजवादी पेंशन योजना और लोहिया आवास में जमकर धांधली की जा रही है। नियमों को ताख पर रख कर जिन लोगों के नाम भूमि, वाहन, मकान, व्यापार है, उन्हें पेंशन और लोहिया आवास का लाभ मिल रहा है।
जबकि गरीब व्यक्तियों को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया है। इसकी शिकायत पूर्व में सेक्रेटरी और बीडीओ से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर ग्रामीण आंदोलन की राह पकड़ रहे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा कि पेंशन नहीं मिला तो अब कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर चिंता, सीता, मंजू देवी, सुवासी, लीलावती, हसीना वेगम, कैशरी वेगम, जशोदा बेचन, मुन्ना मौजूद रहे।