फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers worried over the return of youth working from non-states

गैर राज्यों से काम कर युवकों के लौटने से ग्रामीण चिंतित

Mon, 23 Mar 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers worried over the return of youth working from non-states
सोनभद्र। महाराष्ट्र, गुजरात, चेन्नई तमाम अन्य राज्यों से काम कर लौटने वाले युवकों से ग्रामीण दहशत में हैं। ये युवक अस्पतालों में जांच कराने भी नहीं जा रहे। ग्राम प्रधान परेशान हैं कि आखिरकार उन्हें कैसे भेजा जाए। प्रधानों ने ऐसे लोगों को चेतावनी भी देना शुरू कर दिया है कि यदि वे अपनी जांच खुद नहीं कराते हैं तो उनके बारे में पुलिस को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक के तमाम गांवों में गैर राज्यों में काम करने गए कई लोग कोरोना वायरस के नाते अपने घरों को लौट आए हैं। इनमें से कुछ लोगों को सर्दी जुकाम होने की चर्चा सामने आते ही ग्रामीणों में दहशत है। संबंधित ग्राम प्रधानों ने ऐसे लोगों को चेतावनी दिया है कि यदि वे जांच नहीं कराते हैं तो पुलिस को सूचना दी जाएगी। आसनडीह: बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना में दो दिन में करीब चार से पांच युवक महाराष्ट्र, गुजरात, चेन्नई से काम कर घर आये हैं। ग्राम प्रधान पति रमाशंकर ने बताया कि बाहर से आए हुए सभी युवको को उन्होंने जांच कराने के लिए कहा है। यदि जांच नहीं कराते हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। कोन: क्षेत्र में मुंबई पूणे से कामकर युवक लौटे हैं। चाचीकला, मिटिहिनिया, देवाटन, कचनरवा, किशुनपुरवा आदि गांव से युवक आए हैं। ग्रामीणों ने ऐसे युवकों के जांच की मांग की है। इस संबंध में कोन थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि युवकों के आने की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed