{"_id":"9cd57688580c4666bd3cc4b09f5c6a0d","slug":"villagers-protest-at-collectrate-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन योजना का लाभ न मिलने से क्षुब्ध होकर सदर ब्लाक के चुर्क ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की लापरवाही से पात्र पेंशन योजना से वंचित रह गए।
चुर्क गांव के निवासी रामप्रवेश यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीण ज्योति देवी, संगीता, राजकुमारी, संगीता देवी, राजकुमारी, प्रमिला देवी, अंतराजी का कहना था कि उन्हें समाजवादी पेंशन योजना के लिए चयनित नहीं किया गया। प्रधान और सेक्रेटरी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है ।
बाद में उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि प्रधान और सेक्रेटरी मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि पात्र योजना से वंचित हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामकली, मालती, मीना, सोमरी, अतवारी, कुसूम, गीता, शिवकुमारी शामिल रहीं।