{"_id":"aacb9fa9407e69eddf068f8409cf2964","slug":"villagers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों में अब तक विद्युतीकरण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट गया। क्षुब्ध ग्रामीणों ने कोटा में बैठक की और फिर विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द विद्युतीकरण कराने की मांग की।
कोटा में बृजेश कुमार ऊर्फ मंटू शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब तक विद्युतीकरण न होने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
नागेेंद्र पासवान ने कहा कि इन टोलो में विद्युतीकरण के लिए सरकारी धन आवंटन होने के बाद भी विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
गुड्डू खान ने कहा कि यहां से केवल सौ मीटर की दूरी पर डाला में सब स्टेशन है जहां कई वर्षों से बिजली की व्यवस्था संचालित है लेकिन विभाग कोटा ग्राम पंचायत के रहवासियों के हितों की अनदेखी कर रहा है।
शंकर भारती ने कहा कि इन टोलों में जल्द से जल्द अगर विद्युतीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। दिनेश गुप्ता ने कहा कि डाला में स्थित एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने आसपास के सात गांवों को गोद लेने की घोषणा के साथ ही भरोसा दिलाया था कि पूरा ख्याल रखा जाएगा लेकिन कंपनी ने कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर अवधेश चौहान, बबलू मोदनवाल, बैजनाथ, हरेराम गुप्ता, बाबूलाल चंद्रवंशी, शमशेर अली, अरविंद, रामजीत, मुन्दर लाल, इंद्रावती, शीला, कुलदीप, राम प्रकाश, रामकुमार, रामनिहोर मौजूद रहे।