{"_id":"614e140b8ebc3e09e41193e8","slug":"villagers-jammed-by-stopping-pipeline-work-sonbhadra-news-vns613529378","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन का काम बंद कराकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन का काम बंद कराकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरौलिया में पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पाइप लाइन का काम ठप कराते हुए विरोध प्रर्दशन किया। आरोप लगाया कि प्रशासन के दम पर जबरन काम कराया जा रहा है, लेकिन बिना मुआवजा लिए वह काम नहीं होने देंगे।
बीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहरौलिया स्थित मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि एनसीएल परियोजनाओें की ओर से वर्ष 1980-81 में जमीन अधिग्रहित कर कोई मुआवजा/रोजगार नहीं दिया गया है। दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार की देख रेख में गत मंगलवार को ग्रामीणों और प्रबंधन के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि कोहरौल/कोहरौलिया के पाइप लाइन से प्रभावित लोगों को ओबी कंपनी रोजगार में वरीयता और एनसीएल के खाते में दर्ज कर जो भू खंड एनसीएल के खाते में दर्ज हैं उनके मुआवजा की प्रक्रिया एनसीएल अपनाएगी। एनटीपीसी के भू खंडों के प्रक्रिया के लिए पत्राचार किया जाएगा। मॉनिटरिंग स्थानीय लेखपाल की देख रेख में प्रशासन करेगा।
इसी बीच बृहस्पतिवार रात पुलिस/प्रशासन की मौजूदगी में पाइप लाइन का कार्य शुरू हो गया। इससे नाराज ग्रामीण कोहरौलिया प्रधानप्रतिनिधि चंदन कुमार के अगुवाई में सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, कागजात न मिलने तक कार्य न होने देने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे बीना पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिससे मामला और उलझ गया।