फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers from a remote area raise their voices for land rights.

Sonebhadra News: दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई भूमि अधिकार की आवाज

Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers from a remote area raise their voices for land rights.
चोपन ब्लॉक के कनछ गांव में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण।स्रोत स्वयं - फोटो : मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
चोपन। परगना अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को चोपन ब्लॉक के कनछ गांव में मूल निवासी अधिकार मंच की बैठक हुई। दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि अधिकार समेत अन्य मूलभूत समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने कहा कि गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर भौमिक अधिकार से जुड़े मामलों के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूमि अभिलेखों से जुड़ी जटिलताओं का असर सरकारी प्रक्रियाओं और उपलब्ध सुविधाओं तक पहुंच पर भी पड़ रहा है। मंच के संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली क्षेत्र के गांवों में भूमि अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने भूमि संबंधी अभिलेख और समस्याओं का विवरण मंच को उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता राम बदन गोंड़ ने की, जबकि संचालन पूर्व ग्राम प्रधान महेश जायसवाल ने किया। इस दौरान अशोक मौर्या, शिवलाल, गजानंद गुप्ता, योगेंद्र चंद्रवंशी, रामेश्वर, गोवर्धन और मोतीलाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed