फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers filled shout against Kotedar

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ भरी हुंकार

Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers filled shout against Kotedar
 चोपन ब्लाक के रोरवा गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में मांगपत्र सौेंपा। उन्होंने कोटेदार पर नियमानुसार अनाज और केरोसिन न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोरवा के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि कोटेदार के क्रियाकलापों से कार्डधारक परेशान हैं। शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकांश कार्डधारकों को अनाज और केरोसिन नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में कोन थाने और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। कार्रवाई न होने से कोटेदार का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कोटेदार के क्रियाकलापों की जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि ग्रामीणों के मांगों को नजरअंदाज किया गया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। शिकायती पत्र देने समय रमेश, मनुज कुमार, मोतीचंद्र, लखनलाल, जोगेंद्र, दशरथ, दिनेश कुमार, राजेश, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed