फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrating to demand unpaid wages

बकाया मजदूरी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Dec 2015 10:41 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Sun, 06 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrating to demand unpaid wages
अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र नगवां ब्लॉक अंतर्गत कजियारी से धोबी-मांची संपर्क मार्ग पर एक साल पूर्व कराए गए काम की बकाए मजदूरी की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर एक-एक माह की मजदूरी न देने का आरोप लगाया। कहा कि अगर शीघ्र मजदूरी का भुगतान नहीं कराया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीणों इंद्रावती देवी, प्रेमा देवी, लालती देवी, रजवंती और मीना देवी ने कहा कि एक साल पूर्व सड़क पर मिट्टी का कार्य कराया गया, लेकिन ठेकेदार ने उनकी मजदूरी नहीं दी।
विज्ञापन



कहा कि फिर से इस सड़क पर कार्य कराया जाने लगा इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीताराम, कुसुम, राजेंद्र यादव, राजनरायन, ओम प्रकाश सिंह, रामकेवल ने कहा कि वर्ष 2013-14 में कजियारी से सूअरसोत-धोबी तक जाने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण मनरेगा से मिट्टी का काम कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक-एक माह की मजदूरी बकाया है, लेकिन उसका आज तक भुगतान  नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में विभाग और डीएम से की गई थी। डीएम ने मजदूरी के भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक बकाया मजदूरी नहीं मिली। कहा कि अगर शीघ्र मजदूरी का भुगतान नहीं कराया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed