फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated regarding water scarcity

पानी की दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated regarding water scarcity
बभनी के करमघट्टी गांव में सामुदायिक शौचालय की दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध प्रर्दशन करते ग्रामीण - फोटो : SONBHADRA
विकास खंड बभनी के करमघट्टी गांव में बने सामुदायिक शौचालय पर तीन महीने से पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय नहीं जा पा रहे हैं। करमघट्टी गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि तीन महीने से सबमर्सिबल पंप खराब है जिसे बनवाने की ग्रामीण मांग करते आ रहे है लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय में ही ग्रामीण शौच के लिए जाते हैं। सबमर्सिबल पंप खराब होने की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सबमर्सिबल पंप मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामबरन, सुभाष, दूधनाथ, राजनाथ, अंकित शर्मा, राजेश यादव, अमरनाथ, प्रवीण, कृष्णा, सुरेश, सुकंती, राजकुमारी, सोनमल, जिरमनिया, शान्ती देवी, रीता देवी, लीलादेवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed